मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को कुंदरकी विधायक ने ग्रामवासियों से संवाद कर विभिन्न समस्याओं को गंभीरता सुन, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग आदि के स्टाल लगे थे। विधायक ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक सरलता से पहुंचे। ग्राम चौपाल में फॉर्मर रजिस्ट्री सहित अनेक ...