चक्रधरपुर, मार्च 22 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने शनिवार को प्रखंड के जिलिंगगुटू गांव में चेकडैम का शिलान्यास किया। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग द्वारा लाखों की लागत से बनने वाले चेकडैम का शिलापट अनावरण कर योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को संबोधन करते हुए कहा कि सरकार गांव के अंतिम घरों तक विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की जिलिंगगुटू में सिंचाई के लिए चैकडैम का निर्माण की मांग वर्षों से हो रही थी, इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सिंचाई में राहत मिलेगी। मौके पर उन्होंने मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। मौके पर गोडवीन एक्का, मानुएल बेक, वशिष्ठ यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.