रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को गाबा चौक पर हेलमेट लगाओ जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में विधायक शिव अरोरा ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों और पीछे बैठी सवारियों को हेलमेट पहनाकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम की जा सकती है। वहीं एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी और एआरटीओ प्रवर्तन ने दोपहिया वाहन चालकों को जागरुक करते हुए हेलमेट पहनने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.