आदित्यपुर, मार्च 8 -- चांडिल, संवाददाता। विधायक सविता महतो ने शनिवार को नीमडीह प्रखंड के कादलागांव, पाड़कीडीह एवं रामनगर में 30 लाख की लागत से विधायक योजना के तहत चार पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग एवं जरूरतों को देखते हुए पीसीसी पथ का निर्माण किया गया है। पीसीसी पथ के बनने से ग्रामीणों को विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन में सहूलियत हागी। बरसात के पहले और भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सचिव काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, अनिल मांझी, मंगल मांझी, हरी महतो, टिंकू महतो, जदुपति महतो, उपेंद्रनाथ गोस्वामी, विश्वनाथ गोप, भिरगु मांझी, देवेन महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...