विधायक ने चकबंदी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
संभल, अगस्त 3 -- असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद वर्षों से लंबित भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को विधायक पिंकी यादव ने लखनऊ पहुंचकर चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश से मुलाकात की। उन्होंने किसानों की ओर से ज्ञापन सौंपते हुए धारा-52 की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने और भूमि अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों के निस्तारण की मांग उठाई। विधायक पिंकी यादव ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी ग्राम रघुनाथपुर के अनेक किसानों को भूमि अभिलेखों में त्रुटियों और धारा-52 लंबित होने के कारण लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन कमियों के चलते किसानों को खतौनी, नामांतरण, कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.