मुरादाबाद, मई 1 -- विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटपुरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक रामवीर सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से दिया जाए। उन्होंने लापरवाही पर सख्ती बरतने की चेतावनी भी दी। चौपाल में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए जहां अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। वहीं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...