मुजफ्फरपुर, जून 10 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच 28 मारकन चौक से पचदही आरसीडी सड़क निर्माण कार्य का विधायक आदित्य कुमार ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुरौल प्रखंड में 28 सड़कों के निर्माण का टेंडर हुआ है। सकरा में अब एक दो सड़क ही बची है। मारकन से पचदही वाली सड़क गड्ढे में तब्दील थी, जिसपर पैदल चलना भी मुश्किल था। ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ गणेश कुमार, जेई मो. शहंशाह, राजीव ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष उदय शंकर शर्मा उर्फ गुड्डू, बंधुआ मुक्ति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिंकू देवी, मनोज कुमार चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, राजेश राय, चुनचुन शर्मा आदि थे। यह भी पढ़ें- विधायक ने ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...