सहारनपुर, नवम्बर 30 -- रविवार को गांव नंदी में क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र निम ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं संग पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नंदी गाड़ा की बूथ संख्या 63 पर ग्रामीणों संग पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि पीएम मोदी का संबोधन हम सबके लिए प्रेरणादायक होता है। जो हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता देश के हर कोने में लगातार बढ़ती जा रही है। संजय चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.