भागलपुर, फरवरी 12 -- कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को सदन में उठाया। उन्होंने सन्हौला प्रखंड की बड़ी नाकी पंचायत में धनौरी से नगधा के बीच गेरुआ नदी पर पुल निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में बड़ी नाकी, अमडंडा, सन्हौला व आसपास की पंचायतों के लोगों को आवागमन, कृषि उपज के परिवहन और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में कठिनाई होती है। प्रभारी मंत्री ने उत्तर में बताया कि उक्त स्थल स्वीकृत सूची में शामिल नहीं है तथा चार किमी की दूरी पर एक पुल निर्मित है। दूसरे प्रश्न में विधायक ने सावन-भादो में उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों की सुविधा हेतु कहलगांव-घोघा-बौंसी मार्ग को 'कांवरिया सर्किट' के रूप में विकसित करने, समर्पित पथ, पेयजल, प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.