विधायक ने खेड़ा में चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं
रुद्रपुर, जून 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड नंबर 19 खेड़ा में विधायक शिव अरोरा ने सोमवार को चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि वार्ड नंबर 19 खेड़ा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सीसी सड़क निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण समेत कई विकास कार्य कराए गए हैं। प्राचीन चामुंडा मंदिर में हाल का निर्माण भी कराया गया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। चौपाल में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पार्षद सुनील वाल्मीकि, अनिल शर्मा, मनीष गुप्ता, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, वीरेंद्र शर्मा, अरुण, निक्का, सतीश वाल्मीकि, जगदीश नारंग, सुरेखा, रामवती, प्रतिभा, प्रभा देवी सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.