सीतापुर, जून 15 -- बहादुरगंज, संवाददाता। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने सोमवार को क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखींग्रामीणों की जलभराव समस्या भ्रमण के दौरान सबसे पहले विधायक कालिकन चौराहा स्थित कपड़ा व्यापारी शैलेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। वहां ग्राम रघवापुर (मजरा बरुई बरुआ) निवासी अजय कुमार दीक्षित, राजाराम, मोनिका और लीलावती सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव में जलभराव की समस्या बताते हुए नाली निर्माण और नया खड़ंजा लगवाने की मांग की। इस पर विधायक ने तत्काल ग्राम पंचायत अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार को फोन कर समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अवैध कब्जा, उत्पी...