जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर (जोन-05) स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार को लेकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को विधानसभा स्थित कक्ष में पत्र सौंपकर अतिरिक्त भवन निर्माण और चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति देने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती मरीज संख्या के कारण वर्तमान भवन अपर्याप्त साबित हो रहा है। भीड़भाड़ के समय मरीजों को बैठने की जगह नहीं मिलती और स्वास्थ्यकर्मियों को व्यवस्थित रूप से कार्य करने में कठिनाई होती है। विभागीय बैठकों एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में भी बाधाएं आती हैं। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पूर्व...