मोतिहारी, मार्च 24 -- मधुबन। मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने मधुबन विधानसभा सहित जिले के सभी किसानों को हाल के दिनों में आंधी - पानी के साथ ओलावृष्टि से फसलों की क्षति का सर्वेक्षण कराकर किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की मांग बिहार सरकार से की है। सीएम को दिए पत्र में उन्होंने कहा है कि गत 20 व 21 मार्च को आंधी व वर्षा के साथ ओले गिरने से भारी क्षति पहुंची है। इससे किसानों की आर्थिक परेशानी बढ़ गयी है। उन्होंने राज्य सरकार से फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...