पूर्णिया, अप्रैल 24 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।रूपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने बिहार के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के क्रम में विधायक ने रुपौली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधायक को आश्वस्त किया कि रूपौली क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। ..................................मुख्यमंत्री से मिले भाजप...