मथुरा, दिसम्बर 11 -- केएम अस्पताल ने ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पूर्व ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के पैतृक गांव गांठौली में बुधवार को विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों की जांच कराई और निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। यह शिविर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी के निर्देश पर आयोजित किया गया। पिछले एक माह से केएम अस्पताल चंद्रोदय मंदिर एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। शिविर का उद्घाटन विधायक श्रीकांत शर्मा एवं चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष अनंतवीर्य दास प्रभु ने किया। उन्होंने केएम हॉस्पीटल की चिकित्सकीय टीम डॉ. गायत्री, डॉ. शुभम, डॉ. जया, डॉ. उर्वशी, डॉ. यशी आदि की सेव...