सिमडेगा, अप्रैल 29 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने ट्रॉली सोलर पंप का वितरण किया। इस दौरान प्रखंड के छह, बोलबा के दो तथा बांसजोर के एक किसान सहित कुल नौ लाभुकों को सोलर पंप प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आसान बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सोलर पंप के उपयोग से किसान सिंचाई की समस्या से काफी हद तक निजात पा सकेंगे और कम लागत में बेहतर उत्पादन कर पाएंगे। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और खेती को लाभकारी बनाने की अपील की। मौके पर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, बीडीओ नूतन मिंज, इंजीनियर सुनील उरांव, विधायक प्रतिनिधि शमी आलम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद र...