गिरडीह, मई 4 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवरी के किसगो हटिया से नावाआहार भाया पासवान टोला तक पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। उन्होंने बताया कि उक्त गांव अब तक सड़क विहीन था, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है, जिन्हें आनेवाले दिनों में धरातल पर उतारा जाएगा। स्थानीय मुखिया जितेंद्र कुमार शर्मा ने क...