हजारीबाग, मार्च 30 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के झुरझुरी के यादव टोला में विधायक अमित कुमार यादव ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव उपस्थित थे। स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन का निर्माण जिला परिषद मद से लगभग 55 लाख की लागत किया जाएगा। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा स्वास्थ्य उपकेन्द्र के आधुनिक भवन बनने से पंचायत वासियों को स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया पांडेय, मुखिया मुन्नी देवी, पंसस मंजू देवी, उप मुखिया प्रियंका कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार शर्मा, जिप सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय, रामेश्वर महतो, कुंंवर यादव, महेंद्र प्रसाद, कुलदीप प्रसाद, सिकंदर प्रसाद, भीम प्रसाद समेत आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्...