गुड़गांव, अप्रैल 13 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के वार्ड 34 स्थित सूरत नगर-1 में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने सोमवार को गली नंबर 9/10 में नई सीवर लाइन और इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अहम परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को जलभराव और जर्जर रास्तों जैसी पुरानी मूलभूत समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है और क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने भाजपा के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- वजीरगंज में विधायक ने पीसीसी एवं नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास उन्होंने नागरिकों से सीधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.