बुलंदशहर, जून 11 -- गुरुवार को विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था तथा चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया। विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुछ खामियां पाई गई। जिन्हें ठीक करने के लिए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने इंचार्ज को निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- विधायक ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण इससे पूर्व विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गुलावठी निवासी संजीव गोयल ...