सहारनपुर, जून 30 -- तीतरों संवाददाता। विधायक चौधरी किरत सिंह ने साढ़े पांच करोड़ रुपए की अमृत जल परियोजना का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साढ़े पांच करोड़ रूपये परियोजना के अंतर्गत बनने वाले ओवर हेड टैंक निर्माण तथा पाईप लाइन के शुरू होने से कस्बे की जलापूर्ति व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा आने वाले वर्षों में हजारों लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है और सरकार इसी सोच के साथ लगातार कार्य कर रही है। यह शिलान्यास केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट का निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास, क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य की नींव है। नगर पंचायत अ...