मथुरा, मई 25 -- किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने विधायक निधि से 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित पूर्वी गेट एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के लिए विधायक श्रीकांत शर्मा अपने निवास से साइकिल द्वारा महाविद्यालय पहुंचे तथा वापसी भी साइकिल से ही की। महाविद्यालय पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा सलामी देकर स्वागत किया गया तथा प्लाटून बनाकर उन्हें मंच तक लाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा उनको दुपट्टा, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया। संचालन असिस्टेंट चीफ प्रॉक्टर डॉ. अशोक कुमार कौशिक ने किया। प्रगति रिपोर्ट प्रो. विनोद खंडेलवाल ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर आरईएस के इंजीनियर कन्हैया लाल, संतोष कुमार शाह एवं हरीश, प्रो. शशी...