रांची, जून 10 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। जिला परिषद मद और डीएमएफटी फंड से प्रखंड के मोहनपुर, इटेहे, पुतरीटोला और सिदरोल में बुधवार को गार्डवाल और पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास विधायक सुरेश बैठा और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ टोला-टोला तक विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, अंजुमन कमेटी के सदर शमीम बड़ेहार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम, मुखिया अनूपा उरांव सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...