वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को कोनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित वातानुकूलित प्रसव कक्ष का लोकार्पण किया। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अब यह स्वास्थ्य केंद्र माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में जितेंद्रनाथ पांडेय, बबलू सेठ, नलिन नयन मिश्र, पार्षद विजय सोनकर, पार्षद रोहित जायसवाल, मनोज यादव, लकी भारद्वाज, कनकलता मिश्रा, विकास उपाध्याय, दीपक कुशवाहा, अशोक तिवारी, सन्नी रस्तोगी, संजू चौरसिया, अवनीश कुशवाहा, अनुराग त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समसा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...