बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं, संवाददाता। सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने गांव मई रजऊ एवं भिंदूलिया प्लासी में मॉडल राशन की दुकान का शिलान्यास किया। सदर विधायक ने कहा कि मॉडल राशन की दुकान से एक ही छत के नीचे सभी सामग्री मिलेगी। सदर विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध करा रही है, हमारी विधानसभा में शत प्रतिशत राशन वितरण हो रहा है। सरकार की मंशा है कि गरीब लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिये। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कराया जा रहा है। सरकार ने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनायें संचालित की हैं, जिनका सीधे-सीधे लाभ मिल रहा है। मंडलध्यक्ष नौरंगपाल, जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, धीरेंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.