सिमडेगा, जून 3 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के टाटी पंचायत के तिलमिंगबेड़ा गांव में बुधवार को विधायक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के पथ निर्माण का शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने संवेदक को गुणवतापुर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को राज्य सरकार एवं उनके प्रयास से पुरा किया गया है। मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को सरकार की जनकाल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करते हुए योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की। मौके पर उन्होंने पेसा नियमावली के बारे में भी विस्तार से बताया। विधायक ने कहा कि तहत भाजपा द्वारा ग्रामसभा के अध्यक्ष पद को लेकर धर्म के नाम पर भ्रम कर आदिवासी समुदायों को लड़ाकर कमजोर कर खत्म करना चाहती है। मौके पर रावेल लकड़ा, नेल्सन कंडुलना, रोजालिया कन्डुलना, दानियल कंडुलना,ओमप्रक...