विधायक ने किया मार्ग के नवीनीकरण शुभारंभ
बागपत, जून 10 -- रमाला। असारा से एलम-भनेडा मार्ग के नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का मंगलवार को छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने फीता काटकर किया। विधायक ने बताया कि असारा से होते हुए एलम, भनेडा, कनियान, भारसी आदि गांवों से असारा तक मार्ग का नवीनीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अब उनकी फसलों के वाजिब दाम मिल रहा हैं। केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत चौधरी ने किसानों से गन्ने का भाव 400 रुपये करने का वादा सरकार में रहकर पूरा कराया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज तोमर, नदीम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.