दुमका, फरवरी 15 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्ष्मीपुर के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर रविवार को जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी के द्वारा किया गया। यह योजना का निर्माण जिला परिषद, दुमका के माध्यम से 1 करोड़ 40 लाख के लागत से किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के गांवों के लोगों को समय पर इलाज की सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आम जनता को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सकें।शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र नि...