मिर्जापुर, जून 19 -- हिन्दुस्तान असर मिर्जापुर। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने शुक्रवार को विधि विधान से पूजन कर सुरक्षा जाली लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। पुल पर सुरक्षा जाली न होने के कारण यह पुल खुदकुशी प्वाइंट साबित हो रहा था। बीते एक दशक में इस पुल से 100 से अधिक लोग गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर चुके थे। पुल पर सुरक्षा जाली लगाने के लिए हिंदुस्तान ने अभियान शुरू किया था। इसका असर यह रहा की कादरी संस्था पीडब्ल्यूडी को सुरक्षा जाली लगवाने का काम करना पड़ा। सुरक्षा जाली लगवाने पर करीब 90 लाख रुपए खर्च होंगे। अब पुल से कोई भी व्यक्ति खुदकुशी नहीं कर पाएगा। यह भी पढ़ें- अंधेरा हो जाने के कारण पुल पर नहीं लग पाई सुरक्षा जाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...