फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। रविवार को सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने अपनी निधि से निर्मित विभिन्न सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। करीब 50 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र के बरई बुजुर्ग, कोण्डरपुर, सचौली आदि में बनने वाले सीसी मार्गो के साथ ही नाली निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा व जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता था जिसके चलते उन्हे प्राथमिकता दी गई है। इस मौके पर सनी लोधी, पुत्तन लोधी, मनोज लोधी, राम लोधी, रामचन्द्र, राजेन्द्र यादव, शिवभोला, हरिओम, बद्रीविशाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.