जौनपुर, मई 27 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के किर्तापुर ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय में फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। ग्रामीणों को सभी सुविधाएं पंचायत भवन में मिलेगी। उन्हें ब्लाक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता रामनरायन पांडेय और संचालन विक्रम प्रकाश यादव ने किया। प्रधान विनोद कुमार यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीडीओ कृष्णमोहन यादव, प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, सचिव स्वतंत्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, फौजी दिनेश यादव, घनश्याम यादव, रामभुवन यादव, राकेश यादव अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...