जौनपुर, जनवरी 6 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सोमवार को श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम बदलापुर-प्रयागराज मार्ग के भलुआही गांव स्थित 23 सी रेलवे क्रासिंग पर 38 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर निर्माण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तेज गति से चल रहे निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। फ्लाईओवर में पिलर पर गाटर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया। जिसका विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन भी किया। उन्होंने चल रहे कार्य को बारीकी से देखते हुए शीघ्र पूर्ण करने का कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि लगभग डेढ़ माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा। यह सबसे कम समय में बनने वाला पहला फ्लाई ओवर होगा। इसके बन जाने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा यातायात में लोगों को सहूलियत मिलेगी। कार्यदाई ...