गिरडीह, फरवरी 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने मंगलवार को विस क्षेत्र के चौथा में नाली एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिला अनाबद्ध योजना से नाली एवं गार्डवाल का निर्माण किया जाएगा। मौके पर विधायक ने संवेदक को प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी किए जाने का सुझाव दिया। विधायक ने बताया कि चौथा के दलित मोहल्ला में जिला अनाबद्ध योजना के तहत मौजी रविदास के घर से पूरन रविदास के घर तक नाली एवं गार्डवाल निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों के द्वारा नाली एवं गार्डवाल निर्माण की लंबे समय से मांग की जाती रही है। नाली निर्माण होने से गांव में जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.