काशीपुर, दिसम्बर 17 -- काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्र की दो सड़कों का शिलान्यास किया। चीमा ने बताया कि वार्ड नं. 5 ओम विहार कॉलोनी में बहल्ला पुलिया से जयप्रकाश के घर तक 120 मीटर टायल्स मार्ग निर्माण व चंद्रपाल यादव के घर से बालम सिंह नियाल के घर तक 130 मीटर टायल्स मार्ग निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि इन मार्गों का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जाएगा। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद कदीर मलिक, पीयूष मित्तल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...