विधायक ने किया टंडवा का दौरा, यज्ञ में शामिल हुए
चतरा, मई 13 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास बुधवार को टंडवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुंडलौगा पहुंचे। यहां वे शिव प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ आयोजन में शामिल हुए। विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इसके बाद विधायक कुमार उज्ज्वल दास सराढ़ू ग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने प्रकाश यादव की चाची के निधन पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, टंडवा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, वरिष्ट नेता प्रमोद कुमार सिंह, सुनील चौरसिया, राम चन्द्र गुप्ता, संजीव पांडेय, मगध संघमित्रा विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.