बांका, मार्च 9 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। सुलतानगंज से गंगा का पानी बदुआ डैम तक पहुंचाने वाली सरकार की महत्त्वाकांछी पाइप लाइन परियोजना का बीजीखोरबा में सोमवार को विधायक मनोज यादव ने औचक निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि यहां पाइप लाइन बनाने और गंगा का पानी स्टोक करने के लिए चल रही परियोजना के कार्यों में गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी और अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली थी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य स्थल का जायजा लिया और बीजीखोरबा सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तनय कुमार, तारापुर डिविजन के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद पी वी से परियोजना से संबंधित विस्तार से नक्सा के माध्यम से जानकारी ली। विधायक ने अधिकारियों को हिदायत दिया की कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चल रही परियोजना में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.