सिद्धार्थ, जनवरी 23 -- सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण योजना अंतर्गत सातवा चरण खुरपका-मुंहपका रोग का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ गुरुवार को नौगढ़ पशु अस्पताल से हुआ। विधायक श्यामधनी राही ने हरी झंडी दिखाकर वाहन सहित टीम को रवाना किया। विधायक ने कहा कि यह अभियान अगले 45 दिन यानी 10 मार्च तक चलाया जाएगा। इसमें जिले के 213016 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग के टीके से आच्छादित किया जाएगा। जिले को 211846 डोज आवंटित किया गया है। इस अवसर पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजबहादुर यादव, डॉ ऋषिकेश दर्शन,डॉ.देवेंद्र कुमार गौतम, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति, अमित यादव, अरुण पाण्डेय, चंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.