पूर्णिया, जनवरी 28 -- कसबा, एक संवाददाता। गढ़बनैली स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मंगलवार को कलानंद हाई स्कूल खेल मैदान में किया गया। कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह, मुखिया प्रखंड संघ अध्यक्ष रतेश आनंद एवं घोड़दौड़ मुखिया लक्ष्मण सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक नितेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसमें किसी की हार या जीत नहीं होती। जीएसए के आयोजनकर्ता सौरभ कुमार, बंटी कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ली है। टूर्नामेंट का पहला मैच ठाकुर इलेवन बनाम काली इलेवन रानीपतरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ठाकुर इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काली इलेवन की टीम ने 16 ओवरों में सभी विकेट खोकर ...