सहारनपुर, मई 22 -- नागल। गुरुवार को आमकी दीपचंदपुर में केवी आर्षकुलम का फीता काट कर शुभारंभ करते हुए रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि स्कूल केवल ईंट, पत्थर व सीमेंट से बनी इमारत नहीं होती, बल्कि यह वह पवित्र स्थान है जहां बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है। जहां संस्कारों की नींव रखी जाती है तथा सपनों को पंख मिलते हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर इन बच्चों को कल के जिम्मेदार नागरिक बनाने की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। कल के भविष्य को संस्कारवान बनाकर राष्ट्रहित में योगदान दें। इस दौरान रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदीप त्यागी, अमरीश कुमार, चौधरी अर्जुन सिंह, हरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...