सिमडेगा, मई 30 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओड़गा रेलवे स्टेशन पथ से ओड़गा बाजार तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत रुप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महागठबंधन सरकार लगातार गांवों के विकास के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके और विकास की गति तेज हो। उन्होंने कहा कि सभी गांवों को सड़क मार्ग से जो। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़िया, मंडल अध्यक्ष सुनील सुरीन, अमर तोपनो, नीरल जोजो, रहीम खान सहित अन्य जन...