बुलंदशहर, फरवरी 16 -- नगर के पुराना जीटी रोड पर एक करोड़ 20 लाख की लागत से बने डिवाइडर और लाइटों का विधायक मीनाक्षी सिंह ने नारियल तोड़कर और फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि पुराना जीटी रोड पर अगवाल फाटक से कैलाश अस्पताल मोड़ तक करीब सात किमी की लंबाई में नए डिवाइडर खुर्जा विकास प्राधिकरण के माध्यम से 01 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनाए गए हैं। इसके अलावा डिवाइडर में 350 स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। रविवार की देर शाम विधायक मीनाक्षी सिंह ने नारियल तोड़कर और फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान बब्बू प्रधान, राम अवतार सिंह, मनीष कुमार, रविंद्र सैनी, ऋषभ पंडित, अभिषेक शर्मा, ठाकुर अनिल सिंह, चौधरी तपेंद्र सिंह, रघु ठाकुर, नरेश सोलंकी, नरेश नगला, अजय शर्मा, मुकेश सोलंकी, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...