चंदौली, जुलाई 15 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विधायक रमेश जायसवाल ने नियामताबाद विकासखंड के खजूर गांव में बुधवार को 43 लाख की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। अब इन्हें आयुष आरोग्य मंदिर के रूप में अपग्रेड किया गया है। एक उप केंद्र 3000 से 5000 की आबादी पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण और मातृ एवं शिशु देखभाल प्रदान करते हैं। कहा कि इस केंद्र से प्रमुख सेवाएं टीकाकरण और प्रसव पूर्व देखभाल गर्भवती महिलाओं की जांच और बच्चों का नियमित टीकाकरण होता है। क्षेत्रीय लोगों का बुनियादी इलाज बुखार, दस्त, सर्दी जैसी बीमारियों के लिए यहां पर निशुल्क दवाई भी मिलेंगी। स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग की जांच भी होगी। साथ ही...