विधायक ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन
रुडकी, मई 10 -- विधायक ममता राकेश ने रविवार को भगवानपुर क्षेत्र के सिसौना गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इस मौक पर उन्होंने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीणों का दैनिक जीवन आसान होता है और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश जर्जर मार्गों का सुधार कराया जा चुका है, जबकि शेष मार्गों पर कार्य जारी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.