पीलीभीत, मई 28 -- पूरनपुर। गुरुवार को विधायक बाबूराम पासवान ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ता और जनता से मुलाकात की। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर कड़ी चेतावनी के साथ निर्देशित किया। सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...