हजारीबाग, अप्रैल 9 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने गुरुवार को चलकुशा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से नदारद पाए गए। अधिकांश कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं थे, जिससे विधायक ने नाराजगी जताई और मुख्यालय गेट पर बैठकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारी मनमाने समय पर कार्यालय पहुंचते हैं। उपस्थिति पंजी (एटेंडेंस रजिस्टर) की जांच में भी कई कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति दर्ज मिली। वहीं, आम लोग अपने कार्यों के लिए कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समय पर काम नहीं हो पा रहा है। इस पर विधायक ने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधि...