सासाराम, फरवरी 26 -- सासाराम। विधायक वशिष्ठ सिंह ने विधानसभा सदन में शून्यकाल के दौरान करगहर प्रखंड के शिवन में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई। कहा कि रोहतास जिला बिहार में धान का कटोरा के रूप में प्रसिद्ध है और विशेष रूप से करगहर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक धान का उत्पादन किया जाता है। इसके बावजूद जिले में एक भी सरकारी कृषि महाविद्यालय नहीं है। सदन में कहा कि जब यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में अग्रणी है, तो यहां कृषि शिक्षा व अनुसंधान की व्यवस्था होना आवश्यक है। उन्होंने तर्क दिया कि कृषि महाविद्यालय की स्थापना से स्थानीय किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक, उन्नत बीज, मृदा परीक्षण तथा वैज्ञानिक सलाह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी। कहा कि कृषि महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के छात्रों को कृषि स्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.