लखीमपुरखीरी, मई 3 -- विधायक रोमी साहनी ने एक सराहनीय पहल करते हुए 50 से अधिक गांवों की 55 गरीब बेटियों के विवाह समारोहों में शामिल होकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। विधायक ने इन बेटियों के विवाह के लिए कुल तीन लाख पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। विधायक रोमी साहनी ने ग्रामीण क्षेत्र के भीरा, निषादनगर घोला, लालपुर ढाका, भानपुर, मझगईं, सरवननगर घोला, बालपुर कृष्णानगर, राजपुर भानपुर, माहूटांडा बीबीपुर, और हट्टी टांडा सहित अनेक गांवों का दौरा किया। विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आर्थिक सहायता देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...