कटिहार, मई 23 -- अमदाबाद,संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी में चार स्थानों पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का शनिवार को विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने पार दियारा, बब्बाबन्ना, सूबेदार टोला और मेधु टोला पहुंचकर चल रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर जेई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा बेहतर ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर गंगा कटाव की स्थिति एवं चल रहे कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी समस्या भी विधायक के समक्ष रखी। इस मौके पर कांग्रेस नेता निरंजन यादव, अब्दुल मन्नान, आदित्य कुमार तथा युवा नेता शहाबुद्दीन उर्फ छोटू सहित कई लोग मौजूद थे।

ह...