मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- कांटी। प्रखंड व अंचल समेत कई विभागों का विधायक अजीत कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित निबटारा भी कराया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। पदाधिकारी इसपर मुस्तैदी से कार्य करें। बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, कांटी थानेदार रविकांत पाठक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...