हरिद्वार, अप्रैल 12 -- रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने रविवार को मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचकर पैनासोनिक कंपनी के कर्मचारी मरीजों का हाल जाना। उन्होंने सभी मरीजों से जानकारी जुटाई। साथ ही मेट्रो अस्पताल की व्यवस्था और डॉक्टरों की तारीफ की। अस्पताल में 12 मरीजों का ऑपरेशन हुआ है। यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल ने बताया कि डॉ. दीपक, डॉ. विमल, डॉ. सलिल महाजन, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. नरेश की टीम ने ऑपरेशन से मरीज के जान को बचाया है। मेट्रो ग्रुप ऑफ अस्पताल के चेयरमैन डॉ पुरुषोत्तम लाल ने डॉक्टरों को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...